बढ़ती महंगाई के खिलाफ आप कार्यर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार के नीतियों का किया विरोध

By | October 31, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

प्रयागराज आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ इलाहाबाद में भैंस के आगे बीन बजाकर जोरदार प्रदर्शन हुआ।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं से पुलिस की तीखी झड़प हुई, जिसपर राष्ट्रीय परिषद् की सदस्या शिमला श्री ने कहा कि, ” राजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ अपराधियों जैसा सलूक करना बन्द करे योगी पुलिस, अन्यथा की स्थिति में पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन को बाध्य होगी.”

जिला अध्यक्ष डॉ अल्ताफ ने कहा कि, ” उत्तर प्रदेश सरकार उस भैंस की तरह हो गई है जिसके आगे उत्तर प्रदेश का आम आदमी लगातार बीन बजा रहा है और उत्तर प्रदेश सरकार कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई बेतहाशा महंगाई प्रदेश की जनता को मारे जा रही है प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है पर हमारी सरकार जनता की सुध लेने को तैयार ही नहीं है दैनिक उपयोग की लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं | हाल ही में आम आदमी के खाने पीने की वस्तुओं तक के दाम इतने बढ़ गए हैं, कि इसमें सरकार का तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है।”
आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि इन हालातों के जिम्मेदार मोदी सरकार द्वारा उठाये गए कदम बेहद जनविरोधी कदम हैं ।
जिला महासचिव सर्वेश यादव ने कहा कि,”हाल ही में पास हुआ कृषि बिल देश की पूरी कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बेहद घातक है | इस बिल ने पूंजीपतियों को कृषि उपज की जमाखोरी की खुली छूट दे दी है जिसका सीधा शिकार किसान हुआ है और इन पूंजीपतियों के माध्यम से बिकने वाली कृषि उपज आम उपभोक्ता तक बेहद महंगी हो कर पहुँच रही है।”
महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि, “पैट्रोलियम के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी की गयी है, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें सबसे कम होने पर भी उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यो के लोगों को इतना महंगा डीजल पेट्रोल बेचना बहुत निर्लज्जता का प्रदर्शन है | इतनी अधिक कीमतों के कारण उत्तर प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन बेहद महंगा हो गया है और सभी वस्तुओं के दामों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है | पेट्रोल डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी को तत्काल घटा कर महंगाई को कम किया जाये |”
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता यूथ विंग सत्यम राय संघर्ष, प्रदेश सचिव यूथ विंग आकाश सिंह ज्वाला, मोहम्मद जाबिर, जिला महासचिव सर्वेश यादव, मोहम्मद जैद राम लखन चौरसिया संजय पांडे, जिला महिला सचिव सानिया मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल, सद्दाम हुसैन, दीपक गांगुली, शिवेंद्र सिंह, पूनम वासने, मोहम्मद अकबर, लालचंद यादव, राघवेंद्र पांडे, शैलेंद्र पांडे, मुकेश गुप्ता, अशोक सिंह, दीपक केसरवानी, मल्लू, राजेश विश्वकर्मा, इशराक हाशमी, मयंक अग्रवाल, इंतखाब हैदर, सुनैना, अमित कुमार सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार प्रजापति, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Category: Uncategorized

Leave a Reply