ब्यूरो चीफ़ आरिफ़ मोहम्मद कानपुर देहात
नए प्रतिभागियों को कार्यक्रमों में लाए आगे : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने क्लेक्ट्रेट सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायती राज एवं अन्य सामाजिक संगठनों को आपसी तालमेल के साथ लोगों को जागरूक कर लिंगानुपात को संतुलित करने, बालिकाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेटा व बेटी में कोई अंतर नहीं है। बेटियां बचेंगी तभी समाज बचेगा। यही बात गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता है। लिंगानुपात पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने इसमें सुधार लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात को संतुलित बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। इसके लिये लिंग परीक्षण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के प्रमुख सड़क मार्गाे एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरुकता के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ संबंधी वाॅल पेंटिंग बनाने के साथ ही कलैण्डर इत्यादि प्रचार सामग्री से व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गर्भवती माताओं को पोषण एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पहली बार गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ देने के लिए आशा व आंगनबाडी कार्यकत्रियों को सर्वे कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ने नए छात्राओं को रंगोली बनाने व अन्य आदि क्षेत्रों में आगे लाया जाए। इस मौके पर अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय, डीआईओएस अरविंद कुमार द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सोनाली पूनिया, संरक्षण अधिकारी धर्मेंद्र ओझा, महिला सशक्तिकरण से महिला कल्याण अधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव आदि अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
