प्रयागराज में हुई दौड़ प्रतियोगिता

By | November 2, 2020

प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट

प्रयागराज खेलों के आयोजनों से युवाओं में आपसी समरसता और हौसला अफजाई होता है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और सेना में सेवा देने के लिए आने वाली बाधाये दूर होकर मार्ग प्रशस्त हो जाता है। उक्त बातें युवा सपा नेता और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मेजा वार्ड नंबर 76 द्वितीय के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह यादव ने स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स क्लब गुनई द्वारा महिला पालीटेक्निक के पास पहाड़ी पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में युवाओं को जरूर प्रतिभाग करना चाहिए। इससे आपके अंदर छिपी प्रतिभा का निखार भी होता है और उसे सुधारने का मौका भी मिलता है। विशिष्ट अतिथि रामलीला कमेटी मेजा के अध्यक्ष पंकज मोदनवाल ने कहा कि इसी तरह से कड़ी मेहनत कर जवान सेना में जाकर देश की रखवाली करते है,उन्ही के बदौलत हम और आप चैन की नींद सोते है। कार्यक्रम के मार्गदर्शक मनोज यादव ने कहा कि युवाओं को हार जीत को चुनौती समझ कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों को हार से निराश नही होने और जीत के लिए प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। इससे पूर्व आयोजक टीम ने अतिथियों,पत्रकारों का माल्यर्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम के आयोजक/संचालक गोविन्द यादव ने बताया कि दौड़ प्रतियोगिता में कुल 153 धावकों ने भाग लिया। जिसमे 4 भागो में विभाजित कर 4 सौ मीटर के ट्रैक में 4 राउंड 16 सौ मीटर दौड़ कराया गया। उसके बाद चयनित 43 धावकों में फाइनल दौड़ 8 सौ मीटर का कराया गया। अंत में आयोजक गोविंद यादव ने सभी आगन्तुको, दर्शकों और धावकों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुख्य अतिथि श्री यादव ने उपस्थित पत्रकारों का सम्मान किया। विजेता, उपविजेता और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उनका मान बढ़ाया।

प्रथम स्थान पाने वाले सोरांव तहसील प्रयागराज के जसवंत कुमार को 5 हजार, मेजा के मिथुन को दूसरा पुरस्कार 3 हजार, मेजा के ही सुधीर सिंह को तीसरा 2 हजार, शनि निषाद चतुर्थ को 1 हजार और पांचवाँ स्थान पाने वाले धावक रमेश सोनकर को 5 सौ का नकद पुरस्कार मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किया गया।छठवाँ, सातवाँ, आठवाँ, नौंवाँ और दसवाँ स्थान पाने वाले धावकों को सौ-सौ रूपये का नकद पुरस्कार तथा शेष चालीस धावकों को सांत्वना पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि ने उनका मान बढ़ाने का काम किया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply