प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
कल्याणी देवी मॉडल शॉप के सामने अज्ञात बाइक सवारों ने की लगभग 132000 की लूट
प्रयागराज थाना अतरसुइया कल्याणी देवी मॉडल शॉप के सामने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया दो अज्ञात व्यक्तियों ने नीले रंग की R15 यामाहा गाड़ी से लूट की वारदात को अंजाम दिया बुजुर्ग वनमाली चौक स्थित लक्ष्मी होजरी में काम करता था रोजाना वहां से रुपयों को लेकर कल्याणी देवी पावर हाउस के पास अजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर रुपए जमा करता था।
रोज की तरह लक्ष्मी होजरी का बुजुर्ग वर्कर पैसों को लेकर ऑफिस जा रहा था तभी कल्याणी देवी मॉडल शॉप के पास यह वारदात हुई दुकान के मालिक से बातचीत होने पर पता चला कि उनको किसी के ऊपर शक नहीं है उनके सारे स्टाफ बहुत सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं पुलिस को सूचना दे दी गई है एसपी सिटी ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है उन्होंने मामले की जांच के लिए मौके वारदात पर जाकर उचित दिशा निर्देश दिए है अज्ञात व्यक्तियों की तलाश में पुलिस कार्य कर रही है सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रही है
