ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती
ब्रेकिंग प्रतापगढ़। आम जनता की तो छोड़िए, सरकारी जमीनों को भूमाफियाओं के चंगुल से छुड़ाने में हांफ रहा तहसील प्रशासन। कुंडा कस्बे के सरकारी तालाब गाटा संख्या 795/1 का मामला। लगभग 4 बीघे तालाब को पाटकर भूमाफियाओं ने कर दी प्लाटिंग। दूसरी जमीन पर बैनामा करके तालाबी जमीन पर दे दिया कब्जा। मीडिया द्वारा संज्ञान में लाने के बाद भी सो रहा प्रशासन। पैमाईश के लिए लग रही तारीख पर तारीख। सूत्रों की मानें तो कोतवाली से लेकर एसडीएम आफिस तक है भूमाफियाओं की अच्छी पकड़। मोटी रकम लेकर मैनेज हो गये जिम्मेदार। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश को ठेंगा दिखाकर बिक चुकी है योगी सरकार की एंटी भूमाफिया टीम।
