
(ब्यूरो रिपोर्ट, समाचार भारती)
लखनऊ: परिवहन विभाग ने यूपी की जनता को नई सौगात देते हुए निगम मुख्यालय स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर का शुभारंभ किया है। इस सेंटर के माध्यम से यूपी परिवहन निगम और यूपी यात्रियों एवं जनसामान्य को कई नई सुविधाएं मिलेंगी।
कमांड कंट्रोल सेंटर की मुख्य विशेषताएं:
- परिवहन निगम की बसों की लाइव ट्रैकिंग
- किसी आकस्मिकता की स्थिति में वास्तविक लोकेशन उपलब्ध रहने से तत्काल सहायता पहुंचाना संभव होगा।
- यात्रा के दौरान किसी अप्रिय स्थिति में यात्री द्वारा वाहन में स्थापित पैनिक बटन दबाने पर निगम मुख्यालय स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय कन्ट्रोल रूम में पैनिक अलर्ट प्रदर्शित होगा।
- कमांड कंट्रोल सेंटर तथा क्षेत्रीय कन्ट्रोल रूम में मॉनीटरिंग हेतु 24×7 आधार पर उपलब्ध कार्मिक द्वारा कन्ट्रोल रूम में अलर्ट प्राप्त होनें पर त्वरित निदान हेतु निर्धारित एस०ओ०पी० अनुसार कार्यवाही की जायेगी
इसके अलावा, परिवहन मंत्री दयाशंकर ने निम्नलिखित बस स्टेशनों और डिपो कार्यशालाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया:
लोकार्पण:
- बस स्टेशन बिन्दकी, जनपद फतेहपुर।
- बस स्टेशन एवं डिपो कार्यशाला शाहगंज, जनपद-जौनपुर का उच्चीकरण।
- बस स्टेशन सुजानगंज, जनपद जौनपुर का पुनर्निर्माण एवं उच्चीकरण।
- बस स्टेशन ललौली, जनपद-फतेहपुर का पुनर्निर्माण कार्य।
- बस स्टेशन हाटा, जनपद कुशीनगर का नवनिर्माण।
- बस स्टेशन डुमरियागंज, जनपद सिद्धार्थनगर का पुनर्निर्माण।
- डिपो कार्यशाला कुछैछा, जनपद हमीरपुर का नवनिर्माण कार्य।
- बस स्टेशन नजीबाबाद, जनपद बिजनौर का सौन्दर्याकरण।
- बस स्टेशन जलेसर, जनपद एटा का पुनर्निर्माण।
- बस स्टेशन नगीना, जनपद बिजनौर का पुनर्निर्माण।
- डिपो कार्यशाला इज्जतनगर, जनपद बरेली का नवनिर्माण।
शिलान्यास:
- बस स्टेशन फरीदपुर, जनपद बरेली का नवनिर्माण।
- बस स्टेशन बछरावाँ, जनपद रायबरेली का पुनर्निर्माण।
- कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ।
- बस स्टेशन महराजगंज का पुनर्निर्माण।
यह परिवहन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल है जो यूपी के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।