दिखेगा चांद का अनोखा रूप

By | May 26, 2021

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती·

  • लखनऊ : अंतरिक्ष में आज बुधवार को अद्भुत घटना होने वाली है। पूर्णिमा का चांद सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत अधिक चमकदार नजर आएगा क्योंकि यह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। खगोलीय भाषा में इसे सुपर मून या सुपर फ्लावर मून कहते हैं। इसे रात भर देखा जा सकेगा। इसी के साथ उपछायी चन्द्र ग्रहण भी होगा हालांकि इसे नंगी आंखों से नहीं देखा जा सकेगा। यह घटना महज 25 मिनट की होगी।आज बुधवार को सुपर मून की स्थिति दोपहर 1.53 बजे ही हो जाएगी। इस समय चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी मात्र 3,57,309 किलोमीटर रह जाएगी। चंद्रमा की यह स्थिति ‘पेरिगी’ कहलाती है। पूर्णिमा की स्थिति भी शाम 4:44 पर होगी लेकिन इसे देखा नहीं जा सकेगा। इसके दीदार के लिए सूर्यास्त व चंद्रोदय का इंतजार करना होगा। चंद्र उदय का समय शाम को लगभग 5:35 बजे है। सूर्यास्त के साथ ही सुपर मून के अद्भुत नजारे को पूरी रात देखा जा सकेगा लेकिन आकार में बड़ा चंद्रमा उदय के समय क्षितिज के पास ही नजर आएगा। लिहाजा बड़े आकार में चंद्रमा को देखने के लिए शाम होते ही छतों पर पहुंचना होगा।
Category: Uncategorized

Leave a Reply