छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे अमित शाह, 14 हजार कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

By | January 13, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को रायपुर जाएंगे। वह सुबह 11 रायपुर पहुंचने के बाद सबसे पहले भाजपा के नए कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। उसके बाद लॉजिस्टिक पार्क में 14 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिन कार्यकर्ताओं को शाह दो घंटे तक संबोधित करेंगे उनमें शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ पालक और बूथ प्रभारी शामिल हैं।
800 विशेष कार्यकर्ताओं से लेंगे मंत्री और विधायकों का फीडबैक.

शाह का छत्तीसगढ़ दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि वह 800 विशेष कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इन कार्यकर्ताओं में समयदानी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और कोर कमेटी के सदस्य शामिल हैं। शाह इनसे इनके विधानसभा सीट वार मंत्रियों, भाजपा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों का फीडबैक लेंगे। इसी बैठक में छत्तीसगढ़ के कई कद्दावर नेताओं का भविष्य तय होगा। मंत्रियों की टिकट कटने की जो सूचनाएं लगातार भाजपा खेमे से आ रही हैं, इस बैठक के बाद तय हो जाएगा कि किसकी टिकट कटनी है और किस मंत्री-विधायक को टिकट मिलेगा। यही कारण है कि शाह के दौरे से पहले ही दिग्गज नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं।

5 हजार बाइकर्स होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ भाजपा ने शाह के जोरदार स्वागत की तैयारी की है। एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय तक शाह को रैली के रूप में लाया जाएगा। अमित शाह की रैली में 5 हजार बाइकर्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश भर से कार्यकर्ता अमित शाह के स्वागत के लिए रायपुर पहुंचेंगे।

शाह के दौरे की तैयारियों में लगे भाजपा के एक नेता ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि शाह के लिए सादा भोजन तैयार करवाया जाएगा। उनके मैन्यू में कोई विशेष व्यंजन शामिल नहीं किया गया है। इसके पहले के दौरे में भी शाह ने केवल सादी सब्जी, रोटी, दाल और चावल भोजन में शामिल करवाया है। उसे देखते हुए इस बार भी सादा भोजन ही रखा गया है।

मोदी के साथ लौटेंगे या पहले, इसे लेकर संशय

अमित शाह 21 सिंतबर को रायपुर पहुंचेंगे। उसके ठीक एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के जांजगीर चांपा जाएंगे। शाह 20 सिंतबर को ही वापस लौंटेंगे या नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रुकेंगे, इसे लेकर अभी भाजपा में भी संशय है।

Leave a Reply