चट्टा के पालतू सांड ने महिला को मार-मार कर किया जख्मी

By | December 25, 2020

आरिफ़ मोहम्मद ब्यूरो चीफ़ कानपुर

चट्टा संचालक की लापरवाही स्थानीय लोगों के लिए बनी परेशानी का सबब

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर में बीते दिनों एक पालतू साँड़ ने धूप शेंक रही महिला पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।
थाना क्षेत्र की रावतपुर के चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला मकलूलन पत्नी सेख सुलेमान रामलला के मैदान में धूप सेक रही थी तभी अचानक पड़ोस में संचालित हो रहे चट्टा संचालक रामलोचन यादव ने अपनी लगभग 40 गायों के साथ दो साँड़ मैदान में खुला छोड़ दिए। इनमें से एक साँड़ ने महिला पर अचानक ताबड़तोड़ जान लेवा हमला बोल दिया। जब तक महिला संभलती तब तक साँड़ ने महिला को लहूलुहान कर दिया। महिला को साँड़ द्वारा हमला करते देख दर्शकों ने किसी तरह साँड़ को खदेड़ कर महिला की जान बचायी। साँड़ के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसको लोगों ने आनन-फानन में छपेड़ा पुलिया के अनुराग हॉस्पिटल ले गये। जहाँ महिला का इलाज चल रहा है।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ये दबंग चट्टा संचालक रामलोचन यादव अक्सर अपने खूंखार और खतरनाक जानवरों को खुला मैदान में छोड़ देता है। लोगों के द्वारा जानवरों को इस तरह खुला छोड़ देने का विरोध करने पर दबंग चट्टा संचालक अभद्रता करने पर आमादा हो जाता है। आखिर ये दबंग चट्टा संचालक किसकी शह पर लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए अपने जानवरों को इस तरह मैदान में छोड़ देता है। लोगों के शिकायत करने बावजूद भी पुलिस प्रशासन आखिर चूप्पी साधे है।

Category: Uncategorized

Leave a Reply