क्या है मोदी का २०२४ एजेंडा ?

By | June 30, 2023

रिपोर्ट-इशिका सिंह

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार के स्तर पर काफी कुछ बदल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 जुलाई को मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। इस बीच अटकलें जोरों पर हैं कि मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। भाजपा संगठन में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह समझना महत्वपूर्ण हो जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं।

(फाइल फोटो)

2024 के आम चुनाव में जाने से पहले भाजपा, एनडीए और सरकार के स्तर पर अहम बदलाव के अपने मायने हैं। कई राज्यों में चुनाव भी होने हैं और कुछ राज्यों से सरकार में प्रतिनिधित्व ज्यादा तो कुछ से कम है। ऐसे में क्या यह सरकार अपने कार्यकाल का आखिरी फेरबदल करने जा रही है?