केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को CM योगी ने दिखाई हरी झंडी

By | January 13, 2022

ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-

लखनऊ- केरल पीड़ितों की मदद को उत्तर प्रदेश भी आगे आया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री से लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान उनके साथ मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद हैं.

भारत का एक प्रदेश भीषण प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है. हम बात कर रहे हैं केरल की. दक्षिण राज्य केरल में आई बाढ़ से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। केरल की मदद के लिए हर तरफ से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में उत्त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी केरल बाढ़ आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आये हैं

मंत्री महेंद्र सिंह भी शामिल

उन्होंने आज बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री से लदे ट्रकों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. मुख्यमंत्री योगी ने राजधानी लखनऊ स्थिति अपने सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से राहत सामग्री केरल के लिए भिजवाई. इसके लिए वहां एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. इस मौके पर उनके साथ मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे.

सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि देश का एक प्रदेश भीषण आपदा से जुझ रहा है. उन्होने कहा कि आपदा के समय हम सब केरल पीड़ितों के साथ हैं

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि हमने केरल बाढ़ पीड़ितों को मदद दी है. इससे पहले सरकार ने केरल राहत कोष में 15 करोड़ भेजें थे और आज राहत सामग्री भेज रहे हैं.

15 करोड़ केरल राहत कोष में भेजा

बता दें कि सीएम योगी ने 10 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था. केरल में आई बाढ़ ने पूरे राज्य में भयंकर तबाही मचाई है। बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के द्वारा मदद मांगी है।

इसके अलावा सेना और कई एनजीओ राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। वहीं केरल की मदद के लिए कई राज्य भी आगे आए हैं। इस कड़ी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने केरल राहत कोष में 15 करोड़ रुपये दिए थे.

Leave a Reply