
रिपोर्ट-इशिका सिंह
उत्तराखंड में मॉनसून में भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश में मॉनसून ब्रेक होते ही तबाही मचनी शुरू हो गई है। कई स्थानों पर लैंडस्लाइड जैसी स्थिति बनती दिख रही है। रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है।
(फाइल फोटो-केदारनाथ)
गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रोकने का निर्णय लिया गया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे केदारनाथ यात्रा रोक दी। यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है।
(फाइल फोटो-पुष्कर सिंह धामी)
प्रदेश में मॉनसून ब्रेक के बाद हो रही भारी बारिश के बाद बनी स्थिति पर काबू के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मोर्चा संभाला।रविवार से देहरादून समेत सात जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है।