कासगंज से अशोक की रिपोर्ट
भाकियूकि के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कृषि कानून बिल किसानो के हित में
बोले कृषि बिल कानून वापस होने से नुकसान होगा किसानो का
कासगंज -भारतीय किसान यूनियन किसान सम्मान यात्रा मंगलवार को कासगंज में पहुंची। सम्मान यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर सहित भारी संख्या में किसान नेताओ का काफिला शामिल था।
भारतीय किसान यूनियन किसान सम्मान यात्रा को लेकर जिलाप्रशासन पूरी तरह हाई अर्लट था। किसान यूनियन का काफिला शहर के बराह पत्थर मेंदान में पहुंचा। जहां किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, रास्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहाकि दिल्ली के चिल्ला बोर्डर पर जो किसान आंदोलन कर रहे हैं, वो विपक्षी पार्टियो के नेताओ और बिचौलियों के इशारे पर आंदोलन कर रहे हैं। यह कृषि कानून बिल किसानो के हित में है, कृषि बिल कानून को सरकार वापस लेती है, तो किसानो का नुकसान होगा।अगर सरकार इस तरह के आंदोलन से डर कर कृषि बिल वापस लेती है तो सरकार को आरक्षण भी वापस लेना है।सरकार क्या क्या वापस लेगी।इसके उपरांत पवन ठाकुर ने सदर एसडीएम ललित कुमार को किसानो की समस्याओं को लेकर मांग पत्र भी सौपा।
उधर धारा 144 में बिना अनुमति पहुंची भारतीय किसान यूनियन किसान की सम्मान यात्रा में जमकर धारा 144 की धज्जियां उडाई। किसान नेता हाथों लाइसेंसी असलाह लेकर घूमते रहे हैं।