कासगंज यूपी
ब्यूरो चीफ- अशोक शर्मा
–
– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओ पर हो रहे बलत्कार छेडखानी व हत्या को लेकर प्रदेश मे बहुत सख्त कानून बना व महिला हैल्प डैस्क का जनपद के प्रत्येक थाने मैं खुलवा दिया हो ।लेकिन महिलाओं पर बलत्कार की घठनाऐ कम होने का नाम नहीं ले रही है।कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र मैं गाड़ी में ले जाकर युवक ने महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला और वारदात के बाद महिला को सड़क पर छोड़ आरोपी फरार हो गया वहीं महिला रोती बिलखती निकटवर्ती थाना पहुंची लेकिन यहां भी पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई न कर उसको चलता कर दिया घटना के 24 घंटे बीतने के बाद मामला मीडिया में आया तब कहीं जाकर पुलिस हरकत में आई और पीड़िता से तहरीर ली।
मामला कासगंज जनपद की पटियाली कोतवाली क्षेत्र का है जहां आरोपी कामरान की कपड़े की दुकान है जनपद एटा की रहने वाली पीड़िता कामरान की दुकान से कपड़े खरीदती है पीड़िता का आरोप है कि कामरान ने उसे कपड़े खरीदने के लिए फोन पर बुलाया वह बुधवार एटा से पटियाली कपड़े खरीदने आ गई कपड़े लेकर एटा वापस जा रही थी कि तभी कामरान गाड़ी लेकर आ गया और उसको गाड़ी में डालकर ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दे डाला और आरोपी सड़क पर पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया
वहीं पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत लेकर वह तत्काल पटियाली कोतवाली पहुंची लेकिन इंस्पेक्टर पटियाली वीरेंद्र इंदौलिया ने उसकी एक न सुनी और उसको चलता कर दिया घटना के दूसरे दिन पीड़िता फिर पटियाली कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस फिर भी मामले को दबाने का प्रयास करती रही मामला मीडिया की जानकारी आने के घटना के 24 घंटे बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में पीड़िता से तहरीर ली मामले को पुलिस किस कदर दबाना चाह रही थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीड़िता की बाइट लेने के चलते इंस्पेक्टर पटियाली वीरेंद्र इन्दौलीया की मीडिया कर्मियों से नोंक झोंक भी हुई है।
फिलहाल इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी पटियाली गवेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर ली है और उसे जेल भेजा जा रहा है।
