कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ भव्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

By | October 17, 2020

कासगंज से ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा की रिपोर्ट

प्रभारी मंत्री ने जिले के 95 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को वितरित किये नियुक्ति पत्र,

चयनित 106 के सापेक्ष समारोह में उपस्थित हुये 95 नवनियुक्त सहायक अध्यापक

कासगंज जनपद के प्रभारी मंत्री और राज्यमंत्री पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 शासन अनिल शर्मा द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित भव्य समारोह में, विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर की मौजूदगी में जिले के 95 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि जिले में कुल 106 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों का चयन हुआ। जिनमें से आज उपस्थित 95 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को ं नियुक्ति पत्र वितरित करा दिये गये हैं।

प्रभारी मंत्री ने इससे पूर्व एनआईसी कार्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री की वीसी में सम्मिलित होने के बाद नवनियुक्त अध्यापकों को नये जीवन की शुरूआत करने की बधाई देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आज बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में 69000 पदों के सापेक्ष प्रदेश में 31277 चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित कराये गये हैं। उन्होंने कहा कि गुरू का स्थान सर्वोपरि है। नये जीवन में गुरू के रूप में सेवा करें। तो जीवन भर सम्मान मिलता रहेगा। देव के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें। सरकार द्वारा नियुक्तियों में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिये पारदर्शी व्यवस्था अपनाई गई है। शिक्षा मित्रों को भी उनकी मेहनत और लगन से षिक्षक बनने का मौका मिला है। आप मेहनत करेंगे तो देश और समाज शिक्षित और मजबूत होगा।

Category: Uncategorized

Leave a Reply