लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट
ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) ने लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी की हो रही प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट में हुई गड़बड़ी की निंदा करते शिवम सफीर संयोजक (आइसा) ने कहा कि कई छात्रो का 5 नवंबर को एलएलबी (त्रिवर्षीय) प्रवेश परीक्षा की जारी मेरिट लिस्ट मे जो रैंक थी। लेकिन ठीक दूसरे दिन यानि 6 नवंबर को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित छात्रो की रैंक में बदलाव कर दिया गया। आखिर क्यों ? जिससे यह प्रतीत होता है कि मेरिट लिस्ट में की गई गड़बड़ी में भ्रष्टाचार के साफ संकेत दिखाई दे रहे हैं। हम मांग करते है कि विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल लिस्ट में हुई गड़बड़ी को सही करे। प्रवेश प्रक्रिया को निष्पक्षता से कराया जाए। वरना इस भ्रष्टाचार को लेकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे।
