ब्यूरो रिपोर्ट समाचार भारती-
इंडोनेशिया- जकार्ता में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय महिलाओं ने धमाल मचा दिया। महिला हॉकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से रौंदते हुए पूल बी में टॉप किया। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 8-0 से मात दी थी। भारतीय टीम की ओर गुरजीत कौर ने 4, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और वंदना कटारिया ने हैट्रिक जमाते हुए 3-3 गोल दागे। नवजोत कौर और लिलिमा मिंज ने 2-2 गोल का योगदान दिया तो नेहा गोयल, उदिता, मोनिका, दीप ग्रेस एक्का ने 1-1 गोल किए। 53वें मिनट में वंदना ने शानदार प्रदर्शन किया और स्लाइड करके गेंद को डिफ्लेक्ट करके गोल किया। 50वें मिनट में भारत की नवनीत कौर ने गोल की ओर टैप किया और 17वां गोल किया।
