प्रयागराज के ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
मीठे व्यंजन सेंवई गुलगुला पकौड़ी बना कर ६८ दिवसीय सोग बढ़ाया गया महिलाओं की कलाईयों पर सजी सोहाग की चूड़ियाँ
मोहर्रम के खत्म होने पर महिलाओं ने काले वस्त्र त्याग कर पहने रंगीन लिबास,दो माह आठ दिनों के बाद किये श्रंगार
विभिन्न अन्जुमनों की ओर से रानीमण्डी,दरियाबाद,बख्शी बाज़ार,करैली,चक ज़ीरो रोड सहित दर्जनों इमामबाड़ों मे सजाई गई ईद ए ज़हरा की खुशी मे महफिल,
हुसैनी फतहे का ऐलान ईद ए ज़हरा है
शिकस्ते ज़ुल्म की पहचान ईद ए ज़हरा है
मोहर्रम के चाँद दिखने के साथ करबला मे शहीद हुए अहलेबैत के घराने की याद में शुरु हुआ दो माह और आठ दिनों तक मनाया जाने वाला ग़म का सिलसिला थमने के साथ मंगलवार को शिया मुसलमानों ने ईद ए ज़हरा की खुशियाँ मनाईं।घरों मे सुबहा से ही मीठे पकवान बनाए गए।चूलहे पर कढ़ाई चढ़ा कर गुलगुले पकौड़ी भी तली गई।सेंवई बना कर सभी ने खुशियाँ में शिरकत की।महिलाओं द्वारा मोहर्रम के चाँद पर तोड़ी गई सोहाग की चूड़ीयाँ कलाई पर फिर से सज गई।काले वस्त्र त्याग दिए गए और फिर से लाल गुलाबी पीले लिबास पहने गए वहीं शहर की एक दर्जन से अधिक मातमी दस्तों व अन्जुमनों की ओर से ईद ए ज़हरा पर महफिल सजाई गई।रानीमण्डी में अन्जुमन अब्बासिया,हैदरिया, आबिदया,मज़लूमिया,शब्बीरिया तो दरियाबाद में अन्जुमन हाशिमया,हुसैनिया क़दीम,नक़विया,असग़रिया,मोहाफिज़े अज़ा,हैदरी,मोहाफिज़े अज़ा क़दीम की ओर से शायराना महफिल सजी।बख्शी बाज़ार स्थित अहाता खुरशैद हुसैन में अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया की ओर से सजी महफिल में ओलमाओं ने ईद ए ज़हरा की फज़ीलत बयान की मौलाना रज़ी हैदर ने शियाने हैदरे कर्रार को मुबारकबाद पेश करते हुए बताया की ईद ए ज़हरा जहाँ माहे मोहर्रम के खत्म होने की खुशी है वहीं आज के दिन बारहवें इमाम महदीं की ताजपोशी का भी दिन है।वहीं बरसों बरस ग़मज़दा रहने वाले इमामे सज्जाद को जब करबला मे इमाम हुसैन और अन्य को शहीद करने वाले क़ातिल के वासिले जहन्नुम होने की खबर मिली तो वह मुस्कुराए इस लिए भी आज का दिन खुशियों की सौग़ात का है।मौलाना की फज़ाल के बाद शायराना महफिल भी सजी जिसमे शायरों ने एक से बढ़ कर एक कलाम सुना कर लोगों की दाद बटोरी।शायर ज़मीर भोपतपुरी,हम्माद साहब,जावेद रिज़वी करारवी,रौनक़ सफीपुरी,डॉ क़मर आब्दी,तूफान दरियाबादी,नजीब इलाहाबादी,इतरत नक़वी,अमन इलाहाबादी,हाशिम बाँदवी सहित दर्जनों शायरों ने विभिन्न जगहों पर आयोजित महफिल में अपने बेहतरीन अशआर से महफिल ए ईद ए ज़हरा को गुलज़ार बना दिया।महफिल में मौलाना जव्वाद हैदर,सै० रिज़वान हैदर रिज़वी,मंज़र कर्रार,रिज़वान जव्वादी,फरमान रिज़वी,हसनैन अख्तर,सै०मो०अस्करी,गौहर काज़मी,ताशू अल्वी,शाहिद अब्बास रिज़वी,शबी हसन,ज़ामिन हसन,अब्बास ज़ैदी,शजीह अब्बास,औन ज़ैदी,जौन ज़ैदी समेत अन्य लोग शामिल रहे।
