इंस्पेक्टर हजरतगंज की टीम ने पेश की मिसाल: भटकी हुई महिला को परिवार से मिलाया
घरवालों ने पुलिस को धन्यवाद देने के साथ दी शाबाशी
लखनऊ। महिलाओं की रात-दिन सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा तैयार की गई मिशन शक्ति के तहत सोमवार इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने एक बड़ी मिसाल कायम करते हुए उत्तराखंड से चलकर लखनऊ में आकर रास्ता भटक गई।
हाईसिक्योरिटी जोन में आने वाली हजरतगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि इसी दौरान इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की नजर महिला पर पड़ी।
यह देख इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने तत्काल महिला दरोगा शिवानी सिंह को भी मौके पर बुलाया और महिला से पूछताछ शुरू की। पहले परेशान महिला कुछ देर तक सहमी रही क्योंकि उसके सामने खाकी वर्दी वाले खड़े थे।
लेकिन तभी महिला दरोगा शिवानी सिंह ने कहा घबराओ मत हम आपकी सहायता के लिए आए हैं। तब जाकर महिला ने अपना नाम उत्तराखंड निवासी ममता पांडेय बताया।
यह सुनते ही इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने महिला को उसके परिवार को मिलवाने की जिम्मेदारी दरोगा शिवानी सिंह को सौंपी। महिला दरोगा शिवानी सिंह ने कड़ी मेहनत के बाद घरवालों से संपर्क किया और भटकी हुई ममता पांडेय को परिवार वालों से मिलाकर मानो एक मिशाल कायम कर दी। घरवालों ने पुलिस को शुक्रिया अदा करने के साथ-साथ दुआएं दी।
