कासगंज से ब्यूरो चीफ अशोक शर्मा की रिपोर्ट
सजना के लिए सजने सवरने के लिए बाजारों में बडी रौनक
कोरोना काल से समाप्त हुई रौनक करवा चौथ पर आई वापस
कासगंज।इंतजार खत्म, करवा चौथआज, होगी चांद और चांदनी की पूजा, सजेंगी सवरेंगी सजना के लिए दुल्हनें। यह करवा चौथ का पर्व हिन्दू धर्मालंबियों के लिए विशेष और खास उत्साह उल्लास का पर्व है।महिलाए निर्जला वृत रखकर अपने अपने पति के लिए दीर्घायु यानि लम्बी उम्र की कामना करते हैं।इसको लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है।
कोरोना काल से समाप्त हुई बाजारों की रौनक के बाद करवा चौथ के पर्व पर बाजारों में चहल पहल और रौनक दिखाई दे रही है। जिससे बाजार भी गुलजार हो गये हैं। महिलाए करवा चौथ का पर्व मनाने के बाजारों में उमड पडी है। वह साडी, जेवर के अलावा 16 श्रंगार खरीद कर अपने सजने सवरने की तैयारी कर रही है। वहीं ब्यूटी पार्लर पर भी खासी भीड भाड रही है। मेहंदी लगवा कर अपने सजना के लिए सवर रही है। आपको बतादें कि यह पर्व वर्ष में एक बार आता है।इस पर्व की मान्यता है जो भी सुहागिन महिलाए निर्जला वृत रखकर अपने पति को चांद के समक्ष खडे होकर अर्ख देती हैं, उनके पति की लम्बी आयु होती है।
