आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर किया, प्रदर्शन

By | November 28, 2020

लखनऊ से मुख्य छायाकार पंकज जोशी के साथ वरिष्ठ संवाददाता अभिनव शर्मा की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे हत्या, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ हजरतगंज स्थित परिवर्तन चौक में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी की महिला विगं की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को रोकने के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रही है। लेकिन महिला अपराध रोकने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।योगी आदित्यनाथ सिर्फ मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से प्रचार-प्रसार करके अपना चेहरा चमकाने व सरकार की नाकामी छुपाने में लगे हुए हैं। योगी सरकार महिला सुरक्षा की मांग कर रहे, आंदोलनों को दबाने में लगी हुई है। उतनी ही तेजी अगर महिलाओं को सुरक्षा देने में लगाती। घटनाओं पर रोका जा सकता था।
इस प्रदर्शन में सह प्रभारी ब्रिज कुमारी ,आम आदमी पार्टी छात्र विंग के अध्यक्ष वंश राज दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग दीप्ति वर्मा , श्रद्धा चौरसिया, सुभाषिनी मिश्रा, सोनी, पारुल अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर पहुंची हजरतगंज पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया। वहीं देर रात प्रदर्शनकारियों को मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

Category: Uncategorized

Leave a Reply