कुमार मुकेश भारतीय ब्यूरो अयोध्या
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के रुप में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी, अयोध्या ( संस्कृति विभाग, उ. प्र.) के तत्वावधान में पटेल प्रतिमा एवं अभिलेखों का अनुकृति प्रदर्शनी एवं स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में पूर्व उत्साह एवं उमंग से मनाये जाने के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार पटेल की विश्व प्रसिद्ध प्रतिमा की फोटोग्राफस एवं अभिलेखों के छायाचित्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी एस एन बागी, विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्री अधिकारी अयोध्या डॉ लवकुश द्विवेदी, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ पंकज कुमार मौर्य, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी, उप निदेशक योगेश कुमार, स्वदेश संस्थान के निदेशक एस बी सागर प्रजापति द्वारा किया गया।
सम्मान समारोह में संग्रहालय तथा स्वदेश संस्थान द्वारा कोरोना काल मे हुए सभी कार्यक्रमों में चयनित विशिष्ट प्रतिभागियों को सम्मान पत्र, पुरस्कार आदि के साथ सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉ पंकज कुमार मौर्य – वैज्ञानिक, डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी -होम्योपैथिक चिकित्सक, राजीव कुमार गुप्ता – चित्रकार, चन्द्रपाल राजभर – चित्रकार, अमन राजभर – बाल कलाकार, सियाराम राजभर – चित्रकार, रुद्रांश पाण्डेय – बाल गायक, विदुषी पाण्डेय – नृत्यकला, आशा गुप्ता – चित्रकार, गया प्रसाद आनन्द – चित्रकार, बृजेश कौशल – चित्रकार, सुनील कुमार आनन्द – शिक्षक, आकाश गुप्ता – कोरोना योद्धा, निवेदिता उपाध्यक्ष- शिक्षिका, विनीता कुशवाहा- लेखिका, अनुपम वर्मा – चित्रकार, प्रवीण कुमार – मूर्तिकार, शिवानी निषाद – चित्रकला, बरखा निषाद – चित्रकार आदि को स्वदेश भारत गौरव सम्मान व स्वदेश रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्वदेश संस्थान के निदेशक कार्यक्रम के संयोजक एस बी सागर प्रजापति, कार्यक्रम का संचालन राम दयाल ने किया । कार्यक्रम में मुख्य रुप से कमलाकांत सुंदरम पत्रकार हिन्दुस्तान, श्री कांत द्विवेदी, समाजसेवी, सत्यप्रकाश आर0एन0 न्यूज़ चैनल ल, राजवर्धन सिंह शोधकर्ता, मनिराम, रामदयाल, प्रमुख समाजसेवी ऋषिका रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतिम में संग्रहालय के उपनिदेशक योगेश कुमार द्वारा आये हुए सभी अतिथियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
