प्रयागराज से ब्यूरो चीफ जफरुल हसन की रिपोर्ट
प्रयागराज बख्शी बाज़ार में अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के सदस्यों के उत्कृष्ट योगदान के लिए ओलमाओं द्वारा फूल माला पहना कर इनामात से नवाज़ा गया।अस्करी अब्बास की ओर से अन्जुमन ग़ुन्चा ए क़ासिमया के शायर तालिब इलाहाबादी को बेहतरीन कलाम लिखने,नौहाख्वान शादाब ज़मन को नौहे की बेहतरीन अदायगी,मिर्ज़ा अज़ादार को अन्जुमन को संचालित करने और सै०मो०अस्करी को नशरो अशात मे बेहतरीन कार्य के लिए स्व सग़ीर अब्बास स्मृति सम्मान से नवाज़ा गया।वहीं हसनैन अख्तर की ओर से डायरी और पेन तो मोहम्मद नक़वी की ओर से इत्र और रुमाल भेंट किया गया।अन्जुमन के अध्यक्ष रिज़वान जव्वादी ने भी ओहदेदारों को सम्मानित किया।
